शेयर करे

आदर्श टिहरी नगर पथरी में विशेष सफाई अभियान, ग्राम प्रधान के नेतृत्व में चला स्वच्छता  अभियान।

आदर्श टिहरी नगर पथरी  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार’महा संकल्प को साकार करने के लिए चलाए जा रहे  स्वच्छता महा अभियान के तहत ब्लॉक बहादराबाद  के आदर्श टिहरी नगर गांव में सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व ग्राम प्रधान  मनजीत सिंह खरोला   इस दौरान ग्राम पंचायत की टीम ने गांव के मुख्य मार्गों, पार्क और प्राथमिक विद्यालय पंचायत घर नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कराकर कूड़ा-कचरे का निस्तारण कराया।

अभियान में ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सफाई के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और आसपास का वातावरण साफ रखने का संदेश दिया गया।

जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2026 से मेगा स्वच्छता अभियान को और गति दी गई है, जो नवंबर 2025 से जारी निरंतर सफाई प्रक्रिया का हिस्सा है। “एक दिन–एक घंटा” के मंत्र के साथ नागरिक, जिला प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं मिलकर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने में जुटे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सभी वार्ड सदस्यों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ गांव के निर्माण के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है। ग्राम प्रधान मनजीत सिंह खरोला ने उप प्रधान ग्रामीण से अपील की कि वे घर में कूड़ा इकट्ठा कर कूड़ा वाली गाड़ी में डालें रोड और सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा न डालें  और नियमित सफाई की आदत अपनाएं। इस अवसर पर बड़ी संख्या  में सभी वार्ड सदस्य मनोज खरोला  प्रमोद नौटियाल उप प्रधान युद्धवीर रावत मस्ती गसाई  सामाजिक  कार्यकर्ता महावीर सिंह खरोला वह ग्रामीण  मौजूद रहे।