अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार/ पथरी अवैध चाकू केसाथ एक   व्यक्ति को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार  पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र डोभाल  के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी के निर्देशन में  पथरी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान अम्बुवाला चौक के पास से *अज़हर* नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*

अज़हर पुत्र इसरार निवासी ग्राम इक्कड़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

 

*पंजीकृत अभियोग*

08/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

 

*बरामदगी*

01अदद अवैध चाकू

 

*पुलिस टीम* –

1- कानि0 ब्रह्मदत्त जोशी थाना पथरी

2- कानि0 सुशील कुमार थाना पथरी