ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस  वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रात: 8 बजे दर्शनार्थ के लिए खुलेंगे।

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार  ऊखीमठ ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस  वर्ष 22 अप्रैल को वृष लग्न में प्रात: 8 बजे दर्शनार्थ के लिए खुलेंगे।

रविवार पूर्वाह्न शिवरात्रि के अवसर पर परंपरानुसार केदारनाथ शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पंचांग गणना के पश्चात कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित हुई तथा

भगवान श्री केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली के केदार प्रस्थान का कार्यक्रम भी घोषित हो गया

वहीं इस यात्रा वर्ष श्री केदारनाथ धाम में एम टी गंगाधर मुख्य पुजारी का दायित्व संभालेंगे श्री मदमहेश्वर धाम हेतु शिवशंकर लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ शिवलिंग पूजा व्यवस्था का दायित्व संभालेंगे पुजारी बागेश लिंग अतिरिक्त व्यवस्था में रहेंगे   आज पूर्वाह्न शिवरात्रि को शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में संपन्न हुए कपाट खुलने की तिथि निर्धारण के कार्यक्रम में भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली यात्रा का केदारनाथ पहुंचने का कार्यक्रम भी घोषित हुआ। दिनांक श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 18 अप्रैल को भैरवनाथ जी की पूजा अर्चना संपन्न हो जायेगी।भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से 19 अप्रैल को फाटा रवाना होगी, 20 अप्रैल दूसरे पड़ाव गौरीकुंड तथा 21 अप्रैल अप्रैल को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी 22 अप्रैल को प्रात: 8 बजे इस यात्रा वर्ष श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे।