10 लीटर अवैध कच्ची शराब  के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार 

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला 10 लीटर अवैध कच्ची शराब  के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व  नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के *विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु  पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु पथरी पुलिस द्वारा दिनांक को सुभाषगढ़ डेरा कलाल मार्ग ट्यूबबेल के पास से एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को बाद विधिक कार्यवाही के अकब से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0- 70/26

धारा– 60(1) आबकारी अधिनियम

गिरफ्तार अभियुक्त

अंकित कुमार पुत्र चतर सैन उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम अलावलपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार

बरामदगी का विवरण

अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होना

पुलिस टीम

1- कानि0 राकेश नेगी

2- कानि0 नारायण सिंह