संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार SSP हरिद्वार नवनीत सिंह का नशे के विरुध्द कमरतोडू अभियान जारी थाना पथरी हरिद्वार पुलिस का लगातार ताबड़ तोड़ में एक्शन
थाना पथरी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कैप्सूलों की बड़ी खेप के साथ 01 नशा तस्कर दबोचा चैकिंग के दौरान 1200 TRAMADOL कैप्सूल बरामद
कहाँ से लाया था नशे की इतनी बड़ी खेप पुलिस कर रही गहन पूछताछ
नशे की जड़ तक पहुँचना पुलिस की प्राथमिकता पुलिस अधीक्षक, नवनीत सिंह भुल्लर जनपद हरिद्वार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि) की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पथरी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है दिनांक 19.02.2026 की रात्रि चैकिंग के दौरान पथरी पुलिस टीम द्वारा फेरुपुर से बादरपुर जट जाने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान संदिग्ध के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीले कैप्सूल बरामद हुए पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा 83/2026 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है पूछताछ में आरोपी द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
नाम पता आरोपित
प्रमोद कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी ग्राम इक्कड़ कला, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
उम्र 38 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1. Acetaminophen, Tramadol HCI & Dicyclomine HCI Capsules – 1200 नग
2. एक अदद स्कूटी
3. एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन
*पुलिस टीम*
1. व0उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी
2. उ0नि0 विपिन कुमार, प्र0 चौ0 फेरुपुर
3. का0 नरेश बहुगुणा
4. का0 जयपाल चौहान
5. का0 रविन्द्र बिष्ट


