संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार / हरिद्वार कांवड़ मेले में SDRF की मुस्तैदी, 21 कांवड़ियों को डूबने से बचाया
आज कांवड़ मेले के दौरान SDRF की टीमों ने विभिन्न घाटों पर स्नान कर रहे कांवड़ियों को डूबने से बचाते हुए सराहनीय कार्य किया। SDRF की तैनात टीमों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए कुल 21 कांवड़ियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया।
घाट वार रेस्क्यू विवरण:
कांगड़ा घाट, हरिद्वार: SDRF टीम द्वारा 17 कांवड़ियों को रेस्क्यू कर डूबने से बचाया गया।
प्रेम नगर घाट: SDRF टीम द्वारा 3 कांवड़ियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया।
– नीलकंठ मेला क्षेत्र: SDRF टीम द्वारा 1 कांवड़ियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया


