हरिद्वार, SDRF ने सर्चिंग अभियान चलाकर लापता युवक का शव बरामद किया
संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार
हरिद्वार दिनांक 02 अगस्त 2026 को थाना लक्सर क्षेत्रांतर्गत सोफरी घाट, ग्राम सोफरी, चौकी रायसी में एक युवक के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना के बाद से ही SDRF टीम द्वारा लगातार नदी में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था।
आज 11 अगस्त 2026 को श्रीमान सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार SDRF पोस्ट लक्सर की टीम अपर उप निरीक्षक दीपक मेहता के नेतृत्व में पुनः सर्चिंग हेतु घटनास्थल पर रवाना हुई। टीम द्वारा गहन सर्चिंग अभियान चलाते हुए लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया।
बरामद शव की पहचान *अंकित चौहान पुत्र नरेश, निवासी शिवपुरी सोफरी, उम्र 28 वर्ष* के रूप में हुई। SDRF टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।


