सक्षम उत्तराखंड प्रांत प्रशिक्षण वर्ग 2026-27 हुआ संपन्न।
संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार/हरिद्वार उत्तराखंड सक्षम का प्रांत प्रशिक्षण वर्ग झाझरा स्थित आईटीआईटीआई जनजाति स्कूल के परिसर में सक्षम द्वारा संचालित धीमहि प्रकल्प पर चार सत्रों में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन मंत्र प्रांत सचिव श्री कपिल रतूड़ी की उद्बोधन से हुआ।
सक्षम का दृष्टिकोण के बारे में प्रांत महिला प्रमुख निरुपमा रावत द्वारा बताया गया।
सक्षम की परिकल्पना पर सक्षम के जिला देहरादून के कोषाध्यक्ष विजय पंचवाल द्वारा प्रकाश डाला गया।
प्रांत अध्यक्ष ललित पंत द्वारा सक्षम के बारे में विस्तार से बताया गया। तथा सक्षम द्वारा चलाए जा रहे उत्तराखंड में विभिन्न सेवा कार्यों को भी सभी के समक्ष बताया।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि लैबरवाला कंपनी के स्वामी अंकित राजपूत एवं उनकी धर्मपत्नी स्वाति राजपूत द्वारा बताया गया दिव्यांग जनों के लिए सक्षम द्वारा महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है और इस कार्य में एक आहुति मेरे द्वारा भी दी जाए यह बड़ी सौभाग्य की बात होगी। उन्होंने कहा दिव्यांग जनों की रोजगार आयाम के लिए हमारे द्वारा चिंतन किया जाएगा जिससे दिव्यांगजनों को उनकी आजीविका सुरक्षा में रोजगार दिए जाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दर्शन शर्मा पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने सक्षम द्वारा किए जा रहे सेवा के क्षेत्र में दिव्यांग सेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर होना बताया है दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवा कार्य करना कोई दान या परोपकार नहीं है, बल्कि यह समाज के रूप में हमारा कर्तव्य है। सेवा का मतलब केवल आर्थिक मदद करना या सहानुभूति जताना नहीं है। वास्तविक सेवा तब होती है जब हम उनके लिए एक ऐसा वातावरण तैयार करते हैं जहाँ उन्हें किसी की दया की ज़रूरत न पड़े, बल्कि वे सिर उठाकर सम्मान के साथ जी सकें। हमें उन्हें ‘बेचारा’ समझने की सोच को बदलना होगा और उनके भीतर छिपी अद्वितीय प्रतिभा को पहचानना होगा।
प्रांत सचिव द्वारा प्रशिक्षण में पहुंचे सभी प्रांत एवं जिले के कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया तथा आगामी दिसंबर माह में प्रांत अधिवेशन आयोजन के संबंध में सभी से चर्चा भी की गई।।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत पांडे द्वारा संगठन एवं कार्यकर्ता का दायित्व, कार्यकर्ता संपर्क, कार्यकर्ता अनुशासन विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया संगठन की मजबूती उसके समर्पित, सक्रिय एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
कार्यकर्ता संपर्क संगठन की आत्मा है। प्रत्येक कार्यकर्ता से नियमित संवाद,उसकी समस्याओं को सुनना,उसके सुख-दुःख में सहभागी बनना तथा उसकी क्षमता और अनुभव के अनुरूप दायित्व देना संगठन को मजबूत बनाता है। अनुशासन किसी भी संगठन की सफलता का आधार है। अनुशासन, समर्पण और आपसी समन्वय ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं।
नेत्र कुंभ के सह प्रबंध प्रमुख श्री देवेन्द्र जी द्वारा सक्षम संगठन ,संगठन कोष, सूचनाओं का संप्रेक्षण, आयाम एवं प्रकोष्ठ के कार्य,सक्षम के अनिवार्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया । उन्होंने सक्षम द्वारा प्रत्येक जिले के लिय केंद्रीय योजना अनुरूप जिला सेवा केंद्र तथा प्रकल्प के द्वारा दिव्यांगों के लिय सेवा कार्यों एवं दिव्यांग मित्र योजना पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के समापन पर प्रांत अध्यक्ष द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा बताया इस वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ में आयोजित नेत्र कुंभ की उनको प्रबंध प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी प्राप्त हुई है और पूर्व की भांति वह इस बार भी इस जिम्मेदारी का निर्वहन सभी सक्षम कार्यकर्ताओं के साथ अच्छी प्रकार से करेंगे। इस हेतु उन्होंने सभी को नेत्रकुंभ को सफल बनाने हेतु आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन में कल्याण मंत्र प्रांत सह सचिव अनंत मेहरा द्वारा उद्बोधन किया गया ।
कार्यक्रम में सक्षम के प्रांत कार्यकारिणी आयाम एवं प्रकोष्ठ प्रमुख तथा जिलों से अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं में डा० ललित मोहन उप्रेती (प्रान्त संरक्षक),ललित पंत (प्रांत अध्यक्ष सक्षम),कपिल रतूड़ी (प्रांत सचिव उत्तराखंड सक्षम),बीरेंद्र मुंडेपी (प्रांत कोषाध्यक्ष),पृथ्वी पाल सिंह रावत (प्रांत उपाध्यक्ष सक्षम),सत्येन्द्र सिंह (प्रांतीय उपाध्यक्ष),भुवन गुणवंत (प्रांत सह सचिव), कमल पंत (प्रांत युवा प्रमुख),निरुपमा (महिला आयाम प्रमुख),सतीश चौहान (प्रांत प्रमुख धीमहि प्रकोष्ठ),मीनाक्षी चौहान (प्रांत सह प्रमुख दृष्टि प्रकोष्ठ),उमेश ग्रोवर (प्रांत प्रमुख प्रणव प्रकोष्ठ)
राजेश कुमार (जिला सचिव देहरादून),विजय सिंह पंचवाल (कोषाध्यक्ष जनपद देहरादून),अक्षय पवार (जिला युवा प्रमुख देहरादून),अरुण कुमार (जिला अध्यक्ष नैनीताल),रित्विक विजय (जिला उपाध्यक्ष देहरादून),तारा पांडे (प्रणव प्रकोष्ठ जिला प्रमुख), लता पंत (प्रांत सह-महिला प्रमुख),योगेश पंत (जिला अध्यक्ष बागेश्वर), विनोद कुमार शर्मा (जिला संरक्षक हरिद्वार),संदीप अरोरा (जिला अध्यक्ष हरिद्वार),श्रीमति सोनिया अरोरा (कार्यकर्ता सक्षम),आरती मेहता (सह सचिव हरिद्वार),श्रुति गुप्ता (साइकोलॉजिस्ट),आशा (उत्तरकाशी),डा० बलवंत सिंह नेगी (जिला उपाध्यक्ष पौड़ी),मनीष आर्या (उत्तरकाशी),निर्मल राणा (रुद्रपुर),महिपाल सिंह रावत (देहरादून),बी. एस. कामडे,डा० एस. के. गोविल (कार्यकर्ता सक्षम देहरादून),कुलदीप सिंह (कार्यकर्ता सक्षम हरिद्वार) आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


