*03 शराब तस्करो को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करे

अभियुक्तों के कब्जे से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद* ==========================

 

पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र डोभाल  हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में थाना पथरी द्वारा थाना स्तर से चैकिंग हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों लगाकार क्षेत्र में एक्टीव किया गया ।

 

गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर सुभाषगढ़ फाटक से 01 अभियुक्त प्रवीण को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा ग्राम बोवापुर तिराहे से 02 अभियुक्तों लोकेश व अंकुर को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किये गया ।

 

अवैध शराब के साथ पकडे गये अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पथरी पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

*1-* मु0अ0सं0 -02/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम

*गिरफ्तार अभियुक्त* – प्रवीण उर्फ़ काला पुत्र राजेंद्र निवासी पुरुषोत्तम नगर थाना पथरी हरिद्वार उम्र 36 वर्ष

*बरामदगी* – 30 लीटर अवैध कच्ची शराब

 

*2-* मु0अ0सं0 -04/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम

*गिरफ्तार अभियुक्त* – 1- लोकेश पुत्र अमर सिंह उम्र 37 वर्ष

2- अंकुर पुत्र सुकराम उम्र 27 वर्ष निवासीगण ग्राम फेरुपुर थाना पथरी

*बरामदगी* – 40 लीटर अवैध कच्ची शराब मय परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकिल होंडा साइन