संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार आदर्श टिहरी नगर पथरी में विशेष सफाई अभियान, ग्राम प्रधान के नेतृत्व में चला स्वच्छता का महा अभियान।
आदर्श टिहरी नगर पथरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार’ संकल्प को साकार करने के लिए चलाए जा रहे मेगा स्वच्छता महाअभियान के तहत ब्लॉक बहादराबाद के आदर्श टिहरी नगर पथरी में सभी वार्डों में पंचायत घर प्राथमिक विद्यालय आंगनबाड़ी केंद्र वह बारात घर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व ग्राम प्रधान आदर्श टिहरी नगर पथरी मनजीत सिंह खरोला ने किया। इस दौरान ग्राम पंचायत की टीम ने गांव के मुख्य मार्गों, पार्क पंचायत घर आंगनबाड़ी केंद्र नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कराकर कूड़ा-कचरे का निस्तारण कराया।
अभियान में ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सफाई के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया शपथ दिलाई गई की कूड़ा इकट्ठा कर कर कूड़ेदान में कूड़े वाली गाड़ी में ही डालें आसपास का वातावरण साफ रखने का संदेश दिया गया जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2026 से मेगा स्वच्छता अभियान को और गति दी गई है, जो नवंबर 2025 से जारी निरंतर सफाई प्रक्रिया का हिस्सा है। “एक दिन–एक घंटा” के मंत्र के साथ नागरिक, जिला प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं मिलकर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने में जुटे हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ गांव के निर्माण के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है। ग्राम प्रधान आदर्श टिहरी नगर पथरी में ग्रामीणों से अपील की कि वे कूड़ा इकट्ठा कर कूड़ा वाहन में ही डालें निर्धारित स्थान पर डालें और नियमित सफाई की आदत अपनाएं। इस अवसर पर बड़ी संख्या सभी वार्ड सदस्य प्रमोद नौटियाल मनोज खरोला सामाजिक कार्यकर्ता महावीरसिह खरोला ग्रामीण मौजूद रहे।


