कैमिकल बिल की आड़ में चंडीगढ़ से लाई जा रही थी 300 पेंटी अंग्रेजी शराब बरामद बिहार  किया जाना था सप्लाई 10 टायरा ट्रक के साथ चालक गिरफ्तार

शेयर करे

 

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार/ हरिद्वार मंगलौर कैमिकल बिल की आड़ में चंडीगढ़ से लाई जा रही थी 300 पेंटी अंग्रेजी शराब बरामद बिहार  किया जाना था सप्लाई 10 टायरा ट्रक के साथ चालक गिरफ्तार

हरिद्वार में चल रही सघन चैकिंग देख ड्राइवर ने बदला था रुट प्लान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत सीमांत थानों सहित समूचे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस तथा सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।

लण्ढौरा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने विशेष इनपुट के आधार पर एक 10 टायरा ट्रक को रोककर ड्राइवर से मालुमात की तो ड्राइवर ने जानकारी दी की ट्रक के जरीए कैमिकल ले जाया जा रहा है। ट्रक ड्राइवर द्वारा की जा रही तमाम आनाकानी व बहानेबाजी के बाद भी जब पुलिस टीम ने ट्रक कंटेनर को चैक किया तो ट्रक के अंदर 300 पेटी शराब (हरियाणा ब्रांड सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की) बरामद हुई ट्रक से भारी मात्रा में बरामद शराब के जखीरे के आधार पर आरोपी चालक को हिरासत पुलिस लिया गया। कोतवाली मंगलौर पर धारा 61 (2), 318 (4) BNS तथा आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब वह चंडीगढ़ से लेकर हरिद्वार, गौरखपुर खुशीनगर होते हुए बिहार के लिए चला था लेकिन हरिद्वार में पुलिस की चैकिंग व बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित होने के चलते दूसरे रास्ते से जा रहा था।

 

*पकड़े गए ड्राइवर का विवरण-*

रविरंजन कुमार राय पुत्र लखिन्द्र राय निवासी सुन्दरपुर बिरियापुर थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर बिहार

 

*बरामद माल-*

1- सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की हरियाणा ब्रांड- 300 पेटी

2- ट्रक 10 टायरा- 01

3- मोबाईल फोन

 

*पुलिस टीम-*

1- प्रभारी निरी0 अमरजीत सिह

2- व0उ0नि0 रफत अली

3- उ0नि0 राकेश डिमरी

4- उ0नि0 वीरपाल सिह

5- कानि0 केडी राणा

6- कानि0 मौ0 आमिर

 

*सीआईयू टीम रुडकी*

1- निरीक्षक प्रदीप विष्ट

2- अ0उ0नि0 अश्वनी यादव

3- हे0कानि0 चमन

4- हे0कानि0 मनमोहन भण्डारी

5- कानि0 राहुल नेगी

6- कानि0 महिपाल सिह

7- कानि0 अजय काला