हरिद्वार चोरी की 06 मोटरसाइकिलों SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की वाहन चोरों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जारी

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार/हरिद्वार चोरी की 06 मोटरसाइकिलों SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की वाहन चोरों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जारी

चोरी की 06 मोटरसाइकिलों के साथ 01 विधि विवादित किशोर हिरासत में

मुकदमा दर्ज होने के 02 दिन के भीतर चोरी की घटना का खुलासा

चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गैस गोदाम तिराहे के पास से पकड़ा गया किशोर

निशानदेही पर खंडहर में छिपाकर रखी गई 05 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद

वाहन चोरी की अन्य घटनाओं एवं साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना पथरी पर वादी आकाश पुत्र निर्देश, निवासी ग्राम पुरुषोत्तमनगर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार ने तहरीर देकर बताया कि दिनांक 10.10.2026 को शाहपुर रामलीला मैदान के पास से उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-08-BG-0049 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पर मु0अ0सं0 509/26 मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने एवं चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

निर्देशों के क्रम में थाना पथरी पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने दिनांक 12.10.2026 को गैस गोदाम तिराहे के पास से एक विधि विवादित किशोर को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर दोगीवाला रोड स्थित कब्रिस्तान के पास एक खंडहर में छिपाकर रखी गई 05 अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं। इस प्रकार पुलिस ने कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन किया जा रहा है। प्रकरण में शामिल अन्य साथियों की तलाश जारी है।

किशोर के संबंध में नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

*बरामदगी का विवरण*

पुलिस द्वारा कुल 06 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनका विवरण निम्नवत है

1. स्पेलण्डर मो0सा0 रंग काला नीले स्टीकर लगे हैं चेसिस नम्बर 06F16C26445, इंजन नम्बर 06F15M21208

2. ⁠स्पेलण्डर मो0सा0 रंग काला चेसिस नम्बर MBLHA10EJ9HJ51379 इंजन नम्बर HA10EA9HJA5249

3. ⁠स्पेलण्डर मो0सा0 रंग काला चेसिस नम्बर MBLHAR082JHH21792, इंजन नम्बर HA10AGJHHA2003।

4. ⁠स्पेलण्डर मो0सा0 रंग काला चेसिस नम्बर MBLHAR087JHMA7144, इंजन नम्बर HA110AGJHMF4086

5. ⁠स्पेलण्डर मो0सा0 रंग काला चेसिस नम्बर MBLHAW092KHB10444, इंजन नम्बर HA10AGKHB25305

6. ⁠स्पेलण्डर मो0सा0 रंग काला चेसिस नम्बर MBLHAW234RHJ49732 इंजन नम्बर HA11E8RHJ30824।

 

*पुलिस टीम*

1.उ0नि0 रविन्द्र कुमार थानाध्यक्ष पथरी

2. उ0नि0 मोहन कठैत चौकी प्रभारी फेरुपुर।

3. अ0उ0नि0 जसवन्त सिंह

4. का0 दीपक चौधरी

5. का0 जयपाल चौहान

6. का0 अनिल

7. का0 मुकेश चौहान

8. का0 सोहन राणा

9. का0 रविन्द्र बिष्ट

10. का0 नरेश बहुगुणा

11. का0 विरेन्द्र चौहान