टिहरी में आयोजित एक्रो फेस्टिवल एवं नेशनल SIV चैंपियनशिप के समापन समारोह

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार टिहरी में आयोजित एक्रो फेस्टिवल एवं नेशनल SIV चैंपियनशिप के समापन समारोह में देश-विदेश से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टिहरी जनपद के विकास हेतु ₹27 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये सभी योजनाएँ जिले के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होंगी।

इस एक्रो फेस्टिवल में 11 देशों के 25 पायलटों तथा विभिन्न राज्यों से आए 57 खिलाड़ियों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड साहसिक खेलों के क्षेत्र में एक उभरते वैश्विक डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप यहाँ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन संभव हो पा रहा है। साथ ही, इस क्षेत्र में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध  उनियाल , माननीय टिहरी विधायक  किशोर उपाध्याय,  शक्ति लाल शाह जी, भाजपा टिहरी के माननीय जिलाध्यक्ष श्री उदय रावत  एवं भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री  मुलायम सिंह रावत भी उपस्थित रहे।