कोतवाली रुड़की पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा कोतवाली सिविल लाइन रुड़की का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार कोतवाली रुड़की पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा कोतवाली सिविल लाइन रुड़की का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया

निरीक्षण में सफ़ाई, एवं कार्यालय का रख रखाव संतोषजनक पाया गया

अधीनस्थों को नियमित रूप से शस्त्र अभ्यास कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा कोतवाली सिविल लाइन रुड़की का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली के मालखाना, भोजनालय, बैरक एवं संपूर्ण परिसर का गहनता से निरीक्षण किया गया

इस अवसर पर थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा शस्त्रों का अभ्यास किया गया तथा शस्त्रों की स्थिति की जांच भी कराई गई

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा कार्यालय अभिलेखों एवं सीसीटीएनएस (CCTNS) से संबंधित रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मालखाना में लंबित मालों के शीघ्र निस्तारण हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।