संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार पातञ्जल योगधाम आश्रम के दिव्य गुरुकुल एकेडमी ज्वालापुर हरिद्वार में सप्त दिवसीय संस्कृत ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया शिविर में कार्यक्रम की अध्यक्षता पातंजल योगधाम आश्रम के अध्यक्ष स्वामी मेधानन्द जी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में उपनिदेशक संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड /सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा हरिद्वार डॉ वाजश्रवा आर्य जी उपस्थित रहे सारस्वत अतिथि के रूप में श्री घनश्याम उनियाल प्रधानाचार्य श्री ब्रह्मचारी रामकृष्ण संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय पालीवाल हरिद्वार उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षण के लिए डॉ श्याम बिहारी सहायक अध्यापक व्याकरण श्री उदासीन संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय कनखल हरिद्वार ने छात्रों को संस्कृत बोलने पढ़ने तथा लिखने का अभ्यास कराया कार्यक्रम में आश्रम के व्यवस्थापक श्री रघुवीर जी सहित समस्त छात्र उपस्थित रहे !
हरिद्वार पातञ्जल योगधाम आश्रम के दिव्य गुरुकुल एकेडमी ज्वालापुर हरिद्वार में सप्त दिवसीय संस्कृत ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन


