मंगलौर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 02 शातिर सदस्य गिरफ्तार। 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, हरिद्वार सहित उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के कई मामलों का खुलासा

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार एसएसपी हरिद्वार ने नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ एक्शन।

हुलिया बदलकर पुलिस को चकमा देने वाले शातिर आखिर आए कानून की गिरफ्त में।

चोरी की हर बाइक का हिसाब होगा, सक्रिय गिरोहों पर पुलिस रख रही है नजर।

अपराध किया तो बचना मुश्किल, मंगलौर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक लगातार जारी।

जनपद में वाहन चोरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, हर वारदात का होगा खुलासा, हर अपराधी जाएगा सलाखों के पीछे।

 

मंगलौर पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 02 शातिर सदस्य गिरफ्तार।

 

18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, हरिद्वार सहित उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के कई मामलों का खुलासा।

 

हरिद्वार में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 02 शातिर सदस्यों को दबोचा।

 

हिरासत में लिये गये आरोपियों की निशानदेही पर कुल 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा से चोरी की गई मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं।

 

पिछले काफी समय से जनपद हरिद्वार एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पर वादी साजिद निवासी मौहल्ला बंदरटोल द्वारा मु0अ0सं0 370/2026 धारा 303(2) BNS तथा वादी नईम निवासी मौहल्ला किला मंगलौर द्वारा मु0अ0सं0 372/2026 धारा 303(2) BNS अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था।

 

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा त्वरित अनावरण हेतु विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर के नेतृत्व टीम गठित कर लगातार कार्रवाई शुरू की गई।

 

गठित टीम ने दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए घटनास्थलों एवं संभावित मार्गों के लगभग 521 CCTV कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा पूर्व में वाहन चोरी में संलिप्त अपराधियों का सत्यापन किया गया।

 

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अत्यंत शातिर प्रवृत्ति के हैं और अपनी पहचान छिपाने के लिए बार-बार मास्क, कपड़े एवं हेयर स्टाइल बदलते रहते थे, जिससे उनकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसके बावजूद पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर लगातार निगरानी बनाए रखी।

 

दिनांक 24 जुलाई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 370/2026 एवं 372/2026 से संबंधित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से मुकदमों से संबंधित चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

 

पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 16 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर कुल 18 मोटरसाइकिलें बरामद की।

 

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिलें निम्न क्षेत्रों से चोरी की गई थी-

 

1. कोतवाली मंगलौर-03

 

2. ⁠देवबन्द सहानपुर -1

 

3. ⁠मुजफ्फरनगर -1

 

4. ⁠हरियाणा थाना सलोनी पानीपत 01

 

5. ⁠थाना कलियर शरीफ, 02 मोटर साईकिल

 

6. ⁠थाना भगवानपुर-03 मोटर साईकिल

 

7. ⁠थाना झबरेडा से 02 मोटर साईकिल

 

8. ⁠कोतवाली रुडकी-01

 

अन्य जनपदों एवं थानों से संबंधित मामलों की जानकारी संबंधित पुलिस इकाइयों को भेजी जा रही है।

 

आरोपी पैदल क्षेत्रों में पहुंचते थे और मौका मिलते ही मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो जाते थे।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

 

1. हसीन पुत्र रईस निवासी ग्राम टांडा भनेड़ा, थाना मंगलौर, हरिद्वार।

 

2. सोनू पुत्र अल्हादिया निवासी ग्राम टांडा भनेड़ा, थाना मंगलौर, हरिद्वार।

 

बरामदगी

 

1. मो0सा0 स्पेलण्डर न0 UK17H-0728 कोतवाली मंगलौर

 

2. ⁠मो0सा0 स्पेण्डर न0 UK17 S 7042 कोतवाली मंगलौर ।

 

3. ⁠मोटरसाईकिल सप्लैण्डर प्लस जिसका रंग काला स्लेटी चेसिस न0- MBLHAW110NHFB100 -रुडकी कोतवाली से चोरी

 

4. ⁠मोटरसाईकिल स्पलैण्डर प्लस रंग काला हरा जिसका चेसिस न0 MBLHAW113MHA10421

 

5. ⁠मोटरसाईकिल स्पलैण्डर प्लस रंग काला नीला लाल जिसका चेसिस न0 MBLHAR078JHE28826

 

6. ⁠मोटरसाईकिल स्पलैण्डर प्लस काला ग्रे जिसका चेसिस न0- MBLHA10AMDHA76433

 

7. ⁠मोटरसाईकिल स्पलैण्डर प्लस रंग सिल्वर नीला जिसका चेसिस न0- MBLHAR073JHE37160

 

8. ⁠मोटरसाईकिल स्पलैण्डर प्लस रंग काला ग्रे जिसका चेसिस न0- MBLHAW090KHH0096।- देहरादून से चोरी

 

9. ⁠मोटरसाईकिल स्पलैण्डर रंग काला जिसका चेसिस न0- MBLHAW111NHE37415 ।

 

10. मोटरसाईकिल स्पलैण्डर प्लस रंग काला सिल्वर पट्टी जिसका चेसिस न0- MBLHA10AMEHH24256।

 

11. मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस रंग ग्रे सिल्वर जिसका चेसिस न0- MBLHAW228RHF16562।-

 

12. मोटर साईकिल हीरो होण्डा रंग काला नीला जिसका चेसिस न0- 06J16FRS920 आगे नम्बर खुरचा हुआ है ।

 

13. मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स रंग काला सिल्वर जिसका चेसिस न0- MBLHAW147MGF05408।- पानीपत हरियाणा से चोरी

 

14. मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस रंग काला सिल्वर पट्टी जिसका चेसिस न0- MBLHAW119MHB10470।- थाना भगवानपुर से चोरी

 

15. मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस रंग काला सिल्वर जिसका चेसिस न0-MBLHAW112NHG75645।

 

16. मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स रंग लाल काला जिसका चेसिस न0- MBLHA7157H9H06590 है ।- थाना कलियर हरिद्वार

 

17. मोटर साईकिल स्पलैण्डर प्लस रंग स्लेटी जिसका चेसिस न0- MBLHAW228RHL01700 है ।- चौरादेव सहानपुर उ0प्र0

 

18. मोटर साइकिल रंग काला स्लेटी जिसका चेसिस नंबर MBLHAW087KHL9780 है।

 

पुलिस टीम

 

1. प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर

 

2. ⁠उपनिरीक्षक नितिन विष्ट

 

3. ⁠हेड कांस्टेबल श्यामबाबू

 

4. ⁠कांस्टेबल रणवीर

 

5. ⁠कांस्टेबल मनदीप

 

6. ⁠कांस्टेबल उत्तम सिंह

 

7. ⁠कांस्टेबल के.डी. राणा

 

8. ⁠कांस्टेबल मोहम्मद आमिर

 

9. ⁠कांस्टेबल महिपाल सिंह