दिल्ली में धूमधाम से संपन्न हुआ नन्हे रुद्राक्ष का नामकरण संस्कार, परिजनों ने दिया आशीर्वाद
संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दीपक विहार, 130/23, आनंद पर्वत मिलिट्री स्टेशन क्षेत्र में संजय नाथ एवं किरण नाथ के सुपुत्र नन्हे रुद्राक्ष का नामकरण संस्कार हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर पंडित प्रदीप दुबे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बालक का नामकरण संस्कार संपन्न कराया।
नामकरण समारोह में परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने नन्हे रुद्राक्ष को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
इस शुभ अवसर पर पवन गोस्वामी, नीम गोस्वामी, ममता गोस्वामी, मुन्नी देवी, संतोष गोस्वामी, तनुजा गोस्वामी, कविता राय और नीरज राय सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मौजूदगी ने समारोह की रौनक को और बढ़ा दिया।
पूरे आयोजन के दौरान परिवार में खुशियों और उत्साह का माहौल बना रहा। परिजनों ने संजय नाथ एवं किरण नाथ को नन्हे रुद्राक्ष के नामकरण संस्कार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर छोटी बहन और छोटे जमाई जी को विशेष रूप से बधाई देते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा नन्हे रुद्राक्ष पर सदैव बनी रहे। रुद्राक्ष जीवन में खूब तरक्की करे और अपने माता-पिता व परिवार का नाम रोशन करे।


