संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार
उत्तराखंड में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, कांग्रेस में शामिल हुए ये बड़े नेता! देखिए लिस्ट
उत्तराखंड के 6 बड़े नेता आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, इन नेताओं में 3 कुमाऊं मंडल और 3 गढ़वाल मंडल से है
देहरादून: उत्तराखंड में आज का शनिवार राजनीतिक घमासान का शनिवार है. अक्सर चुनाव से पहले आपने नेताओं को बीजेपी में शामिल होते देखा होगा. आज आप उत्तराखंड के कई बड़े नेताओं को कांग्रेस में शामिल होते दिखे. इन नेताओं में कोई पूर्व विधायक है तो कोई पूर्व मेयर और ब्लॉक प्रमुख हैं.
उत्तराखंड में आज बड़ा सियासी उलटफेर: आज शनिवार 28 मार्च का दिन उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बेहद खास रहा है. विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य के 6 बड़े नेता कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं. जिन नेताओं की कांग्रेस ज्वाइन की है वो उत्तराखंड की 6 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों से जुड़े हैं. यानी कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2027 के 9 महीने पहले ही विधानसभा सीटों पर फील्डिंग सेट कर चुकी है.
6 बड़े बीजेपी और निर्दलीय नेताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की: इन 6 नेताओं और 6 विधानसभा सीटों में गढ़वाल मंडल से तीन तो कुमाऊं मंडल से भी तीन सीटें शामिल हैं. गढ़वाल मंडल से उत्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व मेयर गौरव गोयल आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इनमें कुछ बीजेपी से हैं तो कुछ निर्दलीय हैं. दिलचस्प बात ये है कि अभी हफ्ते भर पहले ही रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं.
कुमाऊं मंडल से इन नेताओं ने ज्वाइन की कांग्रेस: उधर कुमाऊं मंडल के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी के जुझारू नेता लाखन सिंह नेगी, सितारगंज से पूर्व विधायक और बसपा नेता नारायण पाल और रुद्रपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजकुमार ठुकराल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. गौरतलब है कि अभी 20 मार्च को ही भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं.


