फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे हरिद्वार में नहीं है अपराध और अपराधियों के लिये कोई स्थान

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला

कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी

ऑपरेशन प्रहार के तहत जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियो पर गंगनहर पुलिस की कार्रवाई

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे हरिद्वार में नहीं है अपराध और अपराधियों के लिये कोई स्थान

दिनांक 25.04.2026 को वादी दिलशाद पुत्र सगीर निवासी ग्राम पाडली गुर्जर, कोतवाली गंगनहर, रुड़की द्वारा थाना गंगनहर में तहरीर दी गई कि दिनांक 19.04.2026 की मध्य रात्रि को उसके घर पर सौरभ उर्फ बल्ली, विपुल, दक्ष, प्रणव, शोएब आदि 06 व्यक्तियों द्वारा उसके पुत्र सुहेल उर्फ टिटला को जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगनहर पर मु0अ0सं0 143/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रूडकी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल व डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

मुखबिर की सूचना पर पनियाला मुर्गी फार्म तिराहे के पास से सौरभ उर्फ बल्ली पुत्र संजय, निवासी डिफेंस कॉलोनी, कोतवाली रुड़की को एक देसी तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया।

पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल से 02 खोखा कारतूस बरामद किए गए, बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

साथ ही दूसरे आरोपी शोएब पुत्र हाजी राव, निवासी ढंडेरा, कोतवाली रुड़की को रेलवे अण्डर पास से दबोचा गया।

 

दोनों आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

 

नाम पता आरोपित

1. सौरभ उर्फ बल्ली (उम्र 20 वर्ष) निवासी डिफेंस कॉलोनी, रुड़की

2. शोएब (उम्र 25 वर्ष) निवासी ढंडेरा, रुड़की

 

पुलिस टीम

* मनी भूषण श्रीवास्तव ( प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर)

*व0उ0नि0 दीप कुमार

* उ0नि0 नवीन कुमार

* उ0नि0 पंकज कुमार

* हे0का0 320 अरविन्द भाटी

* का0 प्रभाकर

* का0 नितिन

* का0 महिपाल सिंह (सीआईयू)

* का0 रविन्द्र खत्री (सीआईयू)