शेयर करे

 

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार थाना पथरी पुलिस ने दबोचा एक शराब तस्कर, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह  द्वारा अवैध शराब के कारोबार मे संलिप्त व्यक्तियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पथरी पुलिस अध्यक्ष मनोज नौटियाल  द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 19.03.2026 को बंगला बस्ती मार्ग पथरी के पास से एक व्यक्ति को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को बाद विधिक कार्यवाही के अकब से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0- 108/26

धारा– 60(1) आबकारी अधिनियम

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

 

दीपांशु पुत्र स्वर्गीय नीरज निवासी ग्राम घीसूपुरा थाना पथरी हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण*

अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होना

 

*पुलिस टीम*

1- कानि0 राकेश नेगी

2- कानि0 नारायण सिंह