संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार
हरिद्वार कोतवाली बहादराबाद ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही 4 ढोंगी बाबाओं को कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अंतर्गत बहादराबाद पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत थाना बहादराबाद क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में साधु के वेश में घूम रहे 4 व्यक्तियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया।
सभी से गहन पूछताछ की जा रही है साथ ही ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, सभी व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति
1. अनिल पुत्र रामलाल, निवासी रोडीबेलवाला, हरिद्वार (उम्र 47 वर्ष)
2. अफजल पुत्र नसीर अहमद, निवासी मोहल्ला नीलखुदाना, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार (उम्र 49 वर्ष)
3. मिश्री लाल पुत्र रामदास, निवासी हरकी पैड़ी, हरिद्वार (उम्र 52 वर्ष)
4. अजीत कुमार पुत्र जमदीन, निवासी शनिमंदिर, बहादराबाद, हरिद्वार (उम्र 48 वर्ष)


