हल्द्वानी क्योंकिशन कराटे फाउंडेशन उत्तराखंड इकाई का एक बेल्ट ग्रेडिंग कैंप 23 अगस्त 2026 को देवभूमि अकादमी में आयोजित किया गया

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार हल्द्वानी क्योंकिशन कराटे फाउंडेशन उत्तराखंड इकाई का एक बेल्ट ग्रेडिंग कैंप 23 अगस्त 2026 को देवभूमि अकादमी में आयोजित किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्योंकिशन कराटे फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र नागर एवं देवभूमि अकादमी की ओनर सम्मानित पार्षद भागीरथी देवी जी,भाजपा नेता डूगर सिंह ढोलगाई सम्मिलित हुए कैंप में लावण्या गांगोला, सौजन्या गंगोला, श्वेता अलमिया, भारती अलमिया, प्रथिम जोशी, गुन्नू बिष्ट, काव्या मनराल को ब्लू बेल्ट, प्रतीक नेगी, प्रियांशु ढोलगाई, दिव्यांशी पंत, को येलो बेल्ट,हर्षिता पांडे शिवम जोशी को ग्रीन बेल्ट प्रदान की गई विगत 1 जून से लेकर 6 जून तक आयोजित 32 वे राष्ट्रीय समर कैंप मैं भागीदारी करने वाले 10 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया कार्यक्रम में सीमा ढोलगाई, सीनियर कराटे कोच मुजाहिद इस्लाम ,लकी नेगी ,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक रावल,गीता नेगी, रामसा मुजाहिद, देवेंद्र करायत यू टुबर आदि लोग एवं अनेको अभिभावक सम्मिलित हुए