रेलवे कर्मचारियों की मांगों को लेकर यांत्रिक कारखाना कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन

शेयर करे

रेलवे कर्मचारियों की मांगों को लेकर यांत्रिक कारखाना कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार/हरिद्वार बरेली इज्जतनगर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को इज्जतनगर स्थित यांत्रिक कारखाना कार्यालय के सामने रेलवे कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल मंत्री पंकज दत्त भट्ट ने किया।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने उत्पादकता से जुड़े बोनस (PLB), कर्मचारी-अधिकारी हितों से संबंधित मांगों तथा आठवें वेतन आयोग को जल्द से जल्द लागू करने की मांग उठाई। संघ ने सातवें वेतन आयोग के अनुरूप उत्पादकता बोनस की सीमा बढ़ाने की भी मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि बढ़ती महंगाई और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बोनस की सीमा में उचित वृद्धि किया जाना आवश्यक है।

धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सरकार से उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

मंडल मंत्री पंकज दत्त भट्ट ने कहा कि रेलवे कर्मचारी देश की रेल व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अजय कुमार, महारूम खान, श्री प्रकाश, सचिन कुमार, सुदर्शन शर्मा, हमीद, अनिल गौतम, रितेश्वर सिंह, अनिल पुंडिल, बन्नी सिंह, अर्जुन सिंह, ब्रजेश कुमार, नरंजन सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।