संपादक पुरुषोत्तम खरोला पथरी पुलिस ने दबोचा एक शराब तस्कर, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद*
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र डोभाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु पथरी पुलिस द्वारा भट्टीपुर तिराहे के पास से एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को बाद विधिक कार्यवाही के अकब से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0स0- 33/26
धारा– 60(1) आबकारी अधिनियम
*गिरफ्तार अभियुक्त*
संजय पुत्र बिजेन्द्र उम्र-32 वर्ष निवासी ग्राम भुवापुर थाना पथरी जिला हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण*
अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होना
*पुलिस टीम*
1- कानि0 सुरेश रावत
2- कानि0 वीरेन्द्र चौहान


