श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मां भगवती भुवनेश्वरी भद्रकाली का दिव्य दरबार 

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मां भगवती भुवनेश्वरी भद्रकाली का दिव्य दरबार हरिद्वार पथरी क्षेत्र में मां भगवती भुवनेश्वरी भद्रकाली का दिव्य दरबार, श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र

 

👉हरिद्वार जनपद के पथरी क्षेत्र अंतर्गत टिहरी विकास नगर भाग 3 भल्डियाणा मां भगवती भुवनेश्वरी भद्रकाली माता का दिव्य दरबार श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। यहां पर प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को माता रानी का दिव्य दरबार लगता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भक्त माता के दर्शन हेतु पहुंचते हैं।

मान्यता है कि मां भगवती भुवनेश्वरी भद्रकाली के इस दिव्य दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है। अनेक श्रद्धालुओं का कहना है कि माता रानी की कृपा से उनके जीवन की कठिनाइयां दूर हुई हैं और उन्हें सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

इस दिव्य दरबार का संचालन

 

👉 मां भुवनेश्वरी भद्रकाली के उपासक पंडित अजय भट्ट शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है। पंडित अजय भट्ट शास्त्री जी मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जनपद के अंतर्गत मां चंद्रबदनी शक्तिपीठ क्षेत्र, पौड़ीखाल (सिंगोली गांव) के निवासी हैं। मान्यता के अनुसार, माता रानी ने उन पर कम उम्र में ही उन पर अवतरित हुई थी विशेष कृपा की, जिसके पश्चात वे मां भगवती की उपासना और सेवा के मार्ग पर अग्रसर हुए।

पंडित अजय भट्ट शास्त्री जी का कहना है कि यह दरबार माता रानी की प्रेरणा और कृपा से संचालित है, जहां किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता। माता रानी का यह दिव्य दरबार पूर्णतः निशुल्क है और यहां आने वाले सभी भक्तों की सेवा भाव से सहायता की जाती है।

दरबार में सेवा कार्यों के लिए सेवक दीपक जी, सुरेंद्र जी, पुरुषोत्तम कलुडा पंडित सुमित, आदर्श, प्रिंस, शिबू एवं डुग्गू निस्वार्थ भाव से ग्रामीण श्रद्धालु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। स्थानीय एवं श्रद्धालुओं का कहना है कि यह दिव्य दरबार न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि समाज में सेवा, सद्भाव और सनातन संस्कृति के प्रचार का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

 

👉माता रानी की कृपा से इस दिव्य दरबार की ख्याति निरंतर बढ़ रही है और भविष्य में यह स्थान क्षेत्र का एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बनकर उभर रहा है।

जय शिव शक्ति।

जय मां भुवनेश्वरी।

जय मां भद्रकाली।

 

संपादक पुरुषोत्तम खरोला

चैनल को ज्यादा से ज्यादा शेयर फॉलो लाइक जरुर करें भक्तिमय वीडियो जानने के लिए लाइक शेयर फॉलो जरूर करें bhadrakalidarpannews