संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार / हरिद्वार में आस्था और समाधान का केंद्र बना कल्याणी ज्योतिष केंद्र। हरिद्वार स्थित कल्याणी ज्योतिष केंद्र आज श्रद्धा और विश्वास का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। इस केंद्र के संस्थापक पंडित सुमित प्रहलाद हैं, जो वैदिक ज्योतिष की गहन विद्या के साथ-साथ भगवती माता एवं भैरव बाबा के परम उपासक माने जाते हैं।
कल्याणी ज्योतिष केंद्र में कुंडली विश्लेषण, हस्त रेखा, कुंडली मिलान, कुंडली निर्माण, फेस रीडिंग, सहित सभी प्रकार के वैदिक पूजन एवं रुद्राभिषेक विधिपूर्वक संपन्न कराए जाते हैं। विशेष बात यह है कि वर्तमान में यहां कुंडली विश्लेषण निःशुल्क किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें।
पंडित सुमित प्रहलाद जी का कहना है कि वे ज्योतिषीय ज्ञान मां भगवती की कृपा और अपनी साधना से प्राप्त विद्या के आधार पर प्रदान करते हैं। उनके अनुसार केंद्र में आने वाले श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान न्यूनतम 15 दिनों के भीतर दिखने लगता है कई स्थिति और परेशानी में समय ज्यादा भी लग सकता है । और प्रत्येक व्यक्ति को उसकी परिस्थिति के अनुसार सभी प्रकार के वैदिक उपाय बताए जाते हैं।
कल्याणी ज्योतिष केंद्र में करियर, विवाह, प्रेम, पारिवारिक कलह, आर्थिक संकट, स्वास्थ्य बाधा, पितृ दोष, एवं ग्रह दोष जैसी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से किया हुआ विश्वास और सही मार्गदर्शन से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
हरिद्वार की पावन भूमि पर स्थित यह केंद्र आज आस्था, विश्वास और वैदिक परंपरा का प्रतीक बनता जा रहा है।


