संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार कोतवाली बुग्गावाला पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बद्दीवाला पहुंची बुग्गावाला पुलिस विद्यालय में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं व बालिकाओं ने किया बढ़-चढ़कर प्रतिभाग जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा दिनांक 25.02.2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बद्दीवाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित प्रमुख कानून, गौरा शक्ति ऐप एवं उत्तराखंड पुलिस ऐप का उपयोग, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090 / 1091, साइबर अपराध से बचाव एवं हेल्पलाइन 1930 और छेड़छाड़, घरेलू हिंसा एवं अन्य अपराधों की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापिकाओं एवं छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपाय, सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव एवं डिजिटल सुरक्षा के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
हरिद्वार कोतवाली बुग्गावाला पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बद्दीवाला पहुंची बुग्गावाला पुलिस


