श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
21 जून को भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया योग प्रशिक्षक मनोज कुमार गिरि ने योग शिविर में आसन,प्राणायाम व ध्यान कराया महाविद्यालय की अंग्रेजी विषय की प्राध्यापक डॉ.आशिमा श्रवण ने कहा कि इस आधुनिक युग मे सभी को शारीरिक,मानसिक स्तर पर स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कृष्ण कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तम स्वास्थ्य हेतु आसान, प्राणायाम,ध्यान सभी को नियमित रूप से करना चाहिए इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं समस्त प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे


