संस्कृतभाषा के लिए करेंगे जीवन समर्पित संस्कृतभारती द्वारा आज प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में अखिलभारतीय विस्तारिका वर्ग का शुभारम्भ हुआँ

शेयर करे

 

 

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार) हरिद्वार संस्कृतभाषा के लिए करेंगे जीवन समर्पित संस्कृतभारती द्वारा आज   प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में अखिलभारतीय विस्तारिका वर्ग का शुभारम्भ हुआँ वर्ग के शुभारम्भ में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने संस्कृत भाषा को विश्व भाषा बताते हुए कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् की भावना सारा विश्व एक परिवार हैं ऐसा संस्कृतभाषा ही हमें बताती हैं।

कार्यक्रम के मुख्यवक्ता संस्कृतभारती के अखिलभारतीय संघटनमन्त्री जय प्रकाश गौतम ने बताया कि संस्कृतभारती सम्पूर्ण भारत सहित विश्व के 27 देशों में संस्कृत भाषा के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं संस्कृतके माध्यम से ही भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा क्योंकि इसी भाषा में ज्ञान, विज्ञान,योग,आयुर्वेद एवं जीवन पद्धति निहित हैं जिससे हम विश्व को मानवता का मार्ग बता सकें संस्कृत भारती के प्रान्त संघटन मन्त्री गौरव शास्त्री ने बताया कि इस वर्ग में भारत के विभिन्न राज्यों से बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने आई हैं जो इस वर्ग से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने जीवन को संस्कृतभाषा के प्रचार प्रसार में समर्पित करेंगी।

कार्यक्रम में प्रो. प्रेमचन्द्र शास्त्री, देशराज शर्मा, सर्वेश ओझा, अरविन्दनारायण, डॉ. सलोनी, महिमा आदि अनेकों सामाजिक जन उपस्थित रहे।