संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार हल्द्वानी रानीबाग श्री शनिदेव जी महाराज एवं नवग्रह मंदिर के 20वें स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, व्यवस्था की कमान शिव सेना को
श्री शनिदेव जी महाराज एवं नवग्रह मंदिर के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पूजन एवं विशाल भंडारे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
मंदिर समिति के संस्थापक श्री नन्दन सिंह डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैकड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। आयोजन में व्यवस्था हेतु शिव सेना को दायित्व प्रदान किया गया है। शिव सेना हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने हल्द्वानी क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से आयोजन में पहुंच कर श्री शनिदेव जी महाराज, श्री अर्धनारीश्वर भगवान एवं पंचमुखी हनुमान जी का दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है
शिव सेना महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या ने कहा कि भक्तों को दर्शन कराने, प्रसाद ग्रहण एवं भक्तों की सुरक्षा शिव सेना के सहयोग से इस बार व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित बनाया जाएगा ताकि सभी भक्तों को सुगमता से दर्शन और प्रसाद प्राप्त हो सके।


