नववर्ष २०२६ के शुभ अवसर पर भद्रकाली दर्पण न्यूज़ पोर्टल का विधिवत शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य संपादक श्री पुरुषोत्तम खरोला ने पोर्टल का उद्घाटन करते हुए कहा कि भद्रकाली दर्पण न्यूज़ का उद्देश्य जन-जन तक सच्ची, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को पहुँचाना है।
भद्रकाली दर्पण न्यूज़ क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ आम जनता की आवाज़ को मजबूती से मंच प्रदान करेगा और समाज के हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाएगा।
✨ नववर्ष २०२६ पर यह शुभारम्भ पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है।


