फौरी छापेमारी रही सफल, पुलिस टीम ने 2 गाय सकुशल बचाई छापेमारी के दौरान डेढ़ कुंतल गौमांस व अन्य पशु अंग भी बरामद*

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार कोतवाली लक्सर फौरी छापेमारी रही सफल, पुलिस टीम ने 2 गाय सकुशल बचाई छापेमारी के दौरान डेढ़ कुंतल गौमांस व अन्य पशु अंग भी बरामद*

👉मौके से फरार संदिग्धों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी*

👉गौकशी के लिए तीनों गौवंश को गन्ने के खेत में लेकर पहुंचे थे आरोपी

👉गन्ने के खेत में गौकशी की सूचना पर आज दिनांक 26.02.2026 कोतवाली लक्सर पुलिस ने ग्राम रणसुरा के एक घर के पीछे स्थित गन्ने के खेत में छापेमारी की तो गौकशी में जुटे आरोपित वहां से भाग निकले।

👉पुलिस टीम ने मौके से गौवंशीय पशु के 04 पाये, करीब 150 कि.ग्रा. लाल, गुलाबी व पीले चर्बीदार मांस के टुकड़े, 01 अदद गौवंशीय पशु की खाल, 01 जोड़ी जूते व पेड़ पर रस्सी से बंधे दो गौवंशीय पशु जीवित बरामद हुए।

👉मांस परीक्षण हेतु बुलाए गए पशुचिकित्साधिकारी ब्लॉक बहादराबाद द्वारा मौके से बरामदा मांस का निरीक्षण कर इसे प्रथमदृष्टतया गौवंशीय पशु का मांस होना बताया जिस पर कोतवाली लक्सर पर मुकदमा अपराध संख्या 195 /26 अंतर्गत धारा 3,5,11 उत्तराखंड गौ संतान संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत किया गया घटनास्थल से बरामद 02 जीवित गौवंशीय पशुओं (गाय) को सकुशल मुक्त करा कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गौकशी में लिप्त आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

 

*कोतवाली लक्सर टीम-*

1-प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कौशयारी

2-व0उ0नि0 नितिन चौहान

3-अ०उ०नि० रंजीत नौटियाल

4-कानि0 कपिल देव

5-कानि0 अरुण चौहान

6-कानि0 रविन्द्र चौहान

7-कानि0 अक्षय तोमर

 

*गौ वंश स्क्वॉड हरिद्वार-*

1-हे०का0 सुनील कुमार

2-कानि0 दीवान सिंह

3-कानि0 राजेन्द्र रावत

4-कानि0 बृजकिशोर

5-कानि0 प्रवीण

6-म0का0 लखमीरी