संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार
हरिद्वार थाना पथरी ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलायें जाने हेतु निर्देशित किया गया जिसके अनुपालन मे थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की सघन चैकिंग करने हेतु थाना हाजा से पुलिस टीमे गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा दौरान चैकिंग एक्कड रोड पुल से एक व्यक्ति को चैकिंग हेतु रोका गया। व्यक्ति की तलाशी ली गई तो व्यक्ति से एक अदद तंमचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। उपरोक्त व्यक्ति को कारण गिरफ्तारी बताकर हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पथरी पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।बाद विधिक कार्यवाही के अभियुक्त को मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*मु.अ.स.- 156/2026
धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट*
**गिरफ्तार अभियुक्त*
शोएब पुत्र इस्तकार निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
*बरामदगी* –
01 अदद नाजायज तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस
*पुलिस टीम-**
1- कां.1179 अजीत तोमर
2- कां 1183 ब्रह्मदत्त जोशी


