SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में वाहन चोरों पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार पथरी पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में वाहन चोरों पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार पथरी पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़

 

दो शातिर चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक बरामद

 

मैनुअल पुलिसिंग और डिजिटल साक्ष्यों का पुलिस ने किया गहन अध्ययन

 

मुखबिर की सूचना पर दोनों को घुण्टी चौक जाने वाली सड़क से दबोचा

जनपद हरिद्वार क्षेत्र के पथरी में हुई दो मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पथरी पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो वाहन चोरों को धर दबोचा उनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की 06 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

दिनांक 21-06-2026 को थाना पथरी में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में दो अभियोग मु.अ.सं. 301/26 व मु.अ.सं. 302/26 पंजीकृत किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थानाध्यक्ष पथरी को चोरी गई मोटरसाइकिलों की शीघ्र बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

 

निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच की तथा डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसी क्रम में दिनांक 21-06-2026 की रात्रि मुखबिर की सूचना पर घुण्टी चौक जाने वाले मार्ग से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। हिरासत में लिये गये संदिग्धों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

 

पकड़े गये दोनों आरोपियों के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*नाम पता आरोपित*

1. सुधांशु पुत्र पवन निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

2. ⁠मनीत पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार

 

*बरामदगी*

*चोरी की कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद*

1. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर सिल्वर रंग चे.न.- MBLHAR087HHB40546

2. ⁠मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस काला रंग चे.न.- HA11EVMHK85065

3. ⁠मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस काला रंग चे.न.-HA10AGHHFG6182

4. ⁠मोटरसाइकिल डिस्कवर काला निला रंग चे.न.- MDZDSTNZZPCG3000, इंजन न.- NGBP638590

5. ⁠मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस काला रंग चे.न.- MBLHA10EJAHF57604, इंजन न.- HA10EAAHFB1297

6. ⁠मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस रंग सिलवर चे.न.- MBLHAR070ZHH26837, इंजन न.- HA10AGJHH40015

 

*पुलिस टीम*

1. रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष पथरी

2. ⁠उ.नि. महेन्द्र पुंडीर

3. ⁠अ.उ.नि. जसवन्त बिष्ट

4. ⁠कां.510 नवीन कुमार

5. ⁠कां.715 जितेन्द्र पुंडीर

6. कां.789 मुकेश चौहान

7. कां.180 दीपक चौधरी