संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार हरिद्वार आगामी श्रावण कांवड़ मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक ने NHAI अधिकारियों के साथ चंडीघाट से चिड़ियापुर तक कांवड़ मेला मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे, नहर पटरी मार्ग और कांगड़ी फ्लाईओवर का बारीकी से जायजा लिया गया। विशेष रूप से दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की गई।
अधिकारियों ने सड़क की कमियों, बैरिकेडिंग, संकेतक बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।पुलिस अधीक्षक नगर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक श्री बिपेंद्र कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश, संदीप नेगी, प्रभारी कोतवाली श्यामपुर अवनी तिवारी सहित NHAI के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले से पूर्व सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई


