राम मंदिर अयोध्या में चंदा चोरी के विरोध में शिव सेना हल्द्वानी का प्रदर्शन, कालू सिद्ध बाबा मंदिर में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार नैनीताल हल्द्वानी अयोध्या श्री राम मंदिर में एकत्रित हुए चंदे में हुए कथित घोटाले के विरोध में आज शिव सैनिकों ने श्री कालू सिद्ध बाबा मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया
शिव सेना मीडिया प्रभारी अभिषेक कश्यप ने बताया कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़े राम मंदिर में धन के दुरुपयोग की खबरों से शिव सैनिकों में भारी आक्रोश है। इसी आक्रोश को व्यक्त करने हेतु आज शाम मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में शिव सैनिक एकत्रित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और हनुमान जी की पूजा के साथ हुई। इसके बाद सभी शिव सैनिकों ने एक स्वर में *हनुमान चालीसा* का पाठ किया। ”
हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात शिव सैनिकों ने प्रभु श्री हनुमान जी से प्रार्थना की कि चंदा चोरी में लिप्त लोगों को कठोर सजा मिले, इस कृत्य में शामिल सहयोगियों को सद्बुद्धि प्राप्त हो प्रभु श्री राम के नाम पर दोबारा ऐसी घटना न हो
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा चंदे में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले ने न केवल राम भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, बल्कि सनातन धर्म की आस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। बताया कि शिव सेना प्रमुख श्री उद्धव ठाकरे जी ने
1 करोड़ रुपए एवं 4 किलो चांदी की ईंट मंदिर निर्माण के समय दी थी। जिसका कोई हिसाब नहीं है। अरबों रुपए का घोटाला भाजपा सरकार में हुआ, भाजपा सरकार ने हिन्दूओं की आस्था से खिलवाड़ किया उनको धोखा दिया जिस मंदिर निर्माण के लिए कारसेवकों ने कोठारी बंधुओं नेए अपना खून – पसीना बहाया, उस
मंदिर के पैसे का दुरुपयोग शर्मनाक है । शिव सेना मांग करती है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों को जल्द से जल्द जेल भेजा जाए।
इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में जय श्री राम”, “जय बजरंग बली” और “चंदा चोरों को सजा दो” के नारे गूंजते रहे।
इस हनुमान चालीसा पाठ में उत्तराखंड प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर, कुमाऊ मंडल प्रमुख हेमंत कुमार भईयू, कुमाऊं मंडल सचिव पदमपाल, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, जिला संगठन मंत्री अशोक सिंधी,महानगर प्रमुख हल्द्वानी सुनील गुप्ता,महानगरकार्यकारी प्रमुख मनोज गुप्ता महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, महानगर सचिव पुरुषोत्तम सिंह, पूरन सागर, महानगर संगठन सचिव प्रदीप पाठक, भीमताल विधानसभा प्रभारी मुकेश बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख सूरज आर्य, महानगर प्रचार सचिव अक्षय मौर्य, आयुष वासने, गुरु वंश आहूजा, पवन नागर, बबलू गुप्ता,सागर, दीपू, अन्य शिव सैनिक एवं राम भक्त उपस्थित रहे।


