संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार भारतीय पत्रकार यूनियन की उत्तराखंड कार्यकारिणी का पुनर्गठन: जल्द होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह
झबरेड़ा। देश के प्रतिष्ठित पत्रकार संगठन ‘भारतीय पत्रकार यूनियन (रजि.)’ के राष्ट्रीय नेतृत्व ने देवभूमि उत्तराखंड में संगठन की जड़ों को अभूतपूर्व मजबूती देने और पत्रकार हितों के संरक्षण हेतु अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विधिवत पुनर्गठन कर अनुभवी पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। देहरादून स्थित एक मॉल में राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जोशी के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी को बहाल करते हुए नए सिरे से पुनर्गठित किया गया। जारी की गई इस नवीन सूची के तहत अरुण कश्यप (पायनियर – अंग्रेजी) को प्रदेश प्रभारी (उत्तर प्रदेश) के साथ-साथ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की अति-महत्वपूर्ण कमान सौंपी गई है, वहीं ‘दैनिक ग्रामीण तहकीकात’ के प्रखर संपादक नवीन कुमार को उनकी सांगठनिक निष्ठा व प्रखर सक्रियता के लिए प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। सांगठनिक विस्तार के इस क्रम में जसवीर सैनी (हिन्दुस्तान) को प्रदेश संरक्षक व नगर अध्यक्ष झबरेड़ा, अश्वनी सैनी (दैनिक जागरण) को प्रदेश सलाहकार व नगर महासचिव झबरेड़ा, प्रिंस शर्मा (हिन्दुस्तान समाचार) को प्रदेश सलाहकार व नगर अध्यक्ष रुड़की, सत्यपाल सैनी (अमर उजाला) को प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनू उनियाल (पायनियर – हिन्दी) को प्रदेश सचिव, श्याम सुन्दर (न्यूज 27 टीवी चैनल) को मंडल प्रभारी गढ़वाल व नगर अध्यक्ष मंगलौर तथा दिशा शर्मा (आज) को प्रदेश सचिव (महिला प्रकोष्ठ) के गौरवशाली पद पर सुशोभित किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अकरम अली की गरिमामयी उपस्थिति के बीच नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण कश्यप और प्रदेश महासचिव नवीन कुमार ने पत्रकारों के उत्पीड़न के विरुद्ध चट्टान की तरह अडिग रहने का संकल्प दोहराते हुए घोषणा की कि जल्द ही एक भव्य समारोह में सभी पदाधिकारी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे, जिसके उपरांत प्रत्येक जनपद में जिला इकाइयों का गठन कर पत्रकारों के मान-सम्मान की लड़ाई को और अधिक धार दी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जोशी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।


