थाना पथरी परिसर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की गई

शेयर करे

*थाना पथरी*

 

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार थाना पथरी परिसर में हनुमान जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भंडारे का हुआ आयोजन*

 

थाना पथरी परिसर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की गई

 

हनुमान एवं शिव के भजनों से गूंज उठा थाना पथरी परिसर सभी के कल्याण की की गई प्रार्थना

 

इस अवसर पर थाना पथरी पुलिस अध्यक्ष रविंद्र कुमार अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं एवं उनके परिजन व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

 

प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित कार्यक्रम में सौहार्द, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए सभी के मंगलमय की कामना की गई ।