SSP हरिद्वार के नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए स्मैक तस्कर व अवैध तमंचे के साथ कुल 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार 

शेयर करे

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार थाना पथरी SSP हरिद्वार के नेतृत्व में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

थाना पथरी पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए स्मैक तस्कर व अवैध तमंचे के साथ कुल 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस का नशे व अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दिए गए निर्देशों के क्रम में, थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार के द्वारा दिनांक 06/04/2026 को प्रभावी कार्रवाई की गई।

इस दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से अलग-अलग मामलों में 02 संदिग्धों को दबोचा। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पथरी पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मामलों का विवरण

1. आनंद कुमारनिवासी ग्राम गोविन्दपुर, हरिद्वार मु.अ.सं.- 154/2026 आर्म्स एक्ट

*बरामदगी*

1. 01 अदद तमंचा 315 बोर

2. ⁠01 जिंदा कारतूस

2. एहद खान निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, हरिद्वार मु.अ.सं.- 155/2026 NDPS एक्ट

*बरामदगी*

09.80 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार

2. ⁠उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह

3. ⁠उपनिरीक्षक नवीन चौहान

4. ⁠अपर उपनिरीक्षक किशन स्वरूप

5. ⁠कांस्टेबल जयपाल चौहान

6. ⁠कांस्टेबल दौलतराम

7. ⁠कांस्टेबल नारायण सिंह

8. ⁠कांस्टेबल राकेश नेगी