संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार थाना पथरी पुलिस ने दबोचा 2 शराब तस्कर गिरफ्तार,10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 45 देसी मसालेदार शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना अध्यक्ष पथरी जनपद हरिद्वार द्वारा दिनांक को ग्राम फूलगढ़ / पुरुषोत्तम नगर में छापेमारी की गई , छापेमारी के दौरान 02 युवक को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व 45 देसी मसालेदार शराब के पवे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
*मु.अ.स.-131/26
धारा – 60 आबकारी अधिनियम*
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
सुधीर कुमार पुत्र संतराम निवासी पुरुषोत्तम नगर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण*
अभियुक्त के कब्जे से 45 पवे देसी मसालेदार शराब बरामद किया
*पुलिस टीम*
1- कां.1179 अजीत तोमर
2- कां.1183 ब्रह्मदत्त जोशी
**मु.अ. स. 133/26
धारा-60(1) आबकारी अधिनियम
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
धर्मेंद्र पुत्र रणपाल ग्राम फूलगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण*
अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया
*पुलिस टीम*
1- कां.1144 नारायण चौहान
2- कां.534 राकेश नेगी


