2 गौवंशों को कटने से पहले भगवानपुर पुलिस ने बचाया गया, गौकशी उपकरण बरामद 1 आरोपी पुलिस ने धर दबोचा, 2 मौके से फरार

शेयर करे

 

संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार कोतवाली भगवानपुर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

2 गौवंशों को कटने से पहले भगवानपुर पुलिस ने बचाया गया, गौकशी उपकरण बरामद 1 आरोपी पुलिस ने धर दबोचा, 2 मौके से फरार

 पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत भगवानपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

 

दिनांक 11.05.2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिरचंदी में अनीश के घेर में दो गायों को काटने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

 

पुलिस को देखकर दो आरोपी हाथों में चापड़ व छुरी लेकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने मौके से अनीश पुत्र यूनुस को हिरासत में ले लिया।

 

मौके पर दो लाल रंग की गायें बंधी मिलीं, जिनमें से एक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए। दोनों गौवंश डरे-सहमे व भूखे मिले।

 

मौके से रस्सी, कुल्हाड़ी व अन्य गौकशी उपकरण बरामद किए गए।आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

दोनों गौवंशों को सुरक्षित झीवरेहेड़ी गौशाला भेज दिया गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*नाम पता आरोपित*

अनीश पुत्र यूनुस निवासी सिरचंदी, थाना भगवानपुर

 

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 नीरज रावत

2. ⁠कांस्टेबल संजीव यादव