संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार
ग्राम पंचायत आदर्श टिहरी नगर (भाग-1) में जल जीवन मिशन योजना के संबंध में बैठक आयोजित
दिनांक 7 जून 206 को ग्राम पंचायत आदर्श टिहरी नगर (भाग-1) में हर घर जल (जल जीवन मिशन) के अंतर्गत स्थापित पानी की टंकी एवं नल योजना के संबंध में ग्रामवासियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा निम्न बिंदुओं पर सर्वसम्मति से विचार व्यक्त किए गए—
पेयजल योजना को ग्राम पंचायत आदर्श टिहरी नगर (भाग-1) के नाम पर हस्तांतरित किया जाए। जो की टिहरी डोभ नगर के नाम पर है।
यदि योजना ग्राम पंचायत के नाम पर नहीं है, तो जल बिल का भुगतान ग्रामवासियों द्वारा क्यों किया जाए, इस पर प्रश्न उठाया गया।
श्री हनुमत राव कमेटी के सुझावानुसार ग्रामवासियों को निशुल्क जल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
उपस्थित ग्रामीणों का मत था कि उक्त पानी की टंकी एवं योजना उनकी मांग के बिना स्थापित की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पुनर्वास के समय बिजली एवं पानी की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान था।
बैठक में यह भी कहा गया कि अन्य टिहरी विस्थापित क्षेत्रों में पानी की सुविधा निशुल्क उपलब्ध है, अतः आदर्श टिहरी नगर में भी यही व्यवस्था लागू की जाए।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा भेजे जा रहे जल बिलों का भुगतान तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक निशुल्क जल सुविधा की मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता।
यह भी तय किया गया कि इस विषय को आगामी ग्राम पंचायत की खुली बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित ग्रामवासियों ने संबंधित विभाग एवं शासन-प्रशासन से मांग की कि टिहरी विस्थापितों के हितों को ध्यान में रखते हुए पेयजल सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाए तथा ग्राम पंचायत की मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए।
ग्राम प्रधान मनजीत खरोला ने मुख्य रूप से बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पेयजल बाकी मनमानी नहीं चलेगी विभाग को टिहरी विस्थापित भाग 1 के लोगों को पानी फ्री उपलब्ध कराना होगा.इस पर कई मुख्य वक्ताओं ने अपने विचार रखें।
बैठक में मुख्य रूप से मौजूद शूरवीर खरोला गंभीर खरोला भरत खरोला शूरवीर गुसाई गुड्डू गुसाई प्रमोद नौटियाल विक्रम पवार ओम प्रकाश नौटियाल विजयपाल चौहान उप प्रधान आशा रावत संतु देवी रेशमा देवी के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे.


