संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार बेटियों की सुरक्षा में हरिद्वार पुलिस का बड़ा कदमराजकीय इण्टर कॉलेज लाठरदेवा हुण में गूँजी अधिकारों की आवाज़
पुलिस ने सिखाए सुरक्षा और कानून के कड़े सबक
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन मे संचालित थाना स्तर पर ‘पुलिस’ आपके द्वारा अभियान के तहत महिलाओं एंव बालिकाओं को जागरुक किये जाने का अभियान प्रचलित है। जिसके क्रम में आज दिनांक 10.02.2026 को राजकीय इण्टर कालेज लाठरदेवा हुण थाना झबरेडा की छात्राओं व स्कूल स्टाफ को महिला सम्बन्धी अपराध, साईबर अपराध, महिलाओं से छेडछाड, यौन उत्पीडन,पोक्सो अधि0 के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी साथ ही ऐसी स्थिति मे पुलिस से सहायता हेतु 24 घंटे उपलब्ध डायल 112 व महिलाओं को वैधानिक अधिकारों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
*पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष अजय शाह
2. कानि0 बसन्त कुमार
3. म0कानि0 रीना
4. म0हो0गा0 संयोगिता


