संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार हरिद्वार थाना पथरी पुलिस ने सुल्तानपुर क्षेत्र की एक नाबालिग से गैंगरेप के मामले का पांच दिन के भीतर खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी फुलगढ़ गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई की रात नाबालिग अपने एक परिचित के साथ फुलगढ़ के जंगल के पास थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोप है कि लड़के के साथ मारपीट कर उसे अलग कर दिया गया और नाबालिग को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
घटना के बाद 13 जुलाई को पीड़िता के पिता की शिकायत पर पथरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस, सीआईयू और एफएसएल की टीमों ने लगातार छापेमारी की। 17 जुलाई को पुलिस ने फुलगढ़ के जंगल से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में महेश उर्फ मंत्री (29), मोहित कुमार (25), सुमित (25), आशु (22), शुभम (22) और आकाश (23) शामिल हैं। सभी निवासी ग्राम फुलगढ़, थाना पथरी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म जैसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जल्द विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल करेगी और मामले की प्रभावी पैरवी की जाएगी।


