संपादक पुरुषोत्तम खरोला हरिद्वार फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर भारत ने विश्व कप में छठी बार की जीत दर्ज,राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गजों ने दि बधाई।
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला गया। भारत ने 411 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड को 311 रन पर समेट दिया। यह टीम इंडिया का छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब है। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। यह टीम इंडिया का रिकॉर्ड छठा खिताब है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली।
वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी और आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की जूनियर टीम ने फाइनल में शानदार खेल दिखाया और इंग्लैंड की टीम ने उनके घुटने टेक दिए। इन युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने बड़े-बड़े दिग्गजों को प्रभावित किया और कई हस्तियों ने टीम इंडिया को बधाई दी। इसी कड़ी में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली, और गृहमंत्री अमित भी शामिल हैं। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। म्हात्रे अप उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया है।


